Organisation

विभागीय पद संरचना

संगठन के हल्द्वानी (जिला नैनीताल) स्थित मुख्यालय में विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी एवं सहायक श्रेणियों के पद स्वीकृत हैं। मुख्यालय में निदेशक, उप-विद्युत निरीक्षक, अवर सहायक विद्युत अभियंता, वैयक्तिक सहायक तथा लेखाकार के एक-एक पद स्वीकृत हैं। इसके अतिरिक्त लिपिक वर्गीय संवर्ग में 04 पद, वाहन चालक का 01 पद, तकनीकी सहायक का 01 पद तथा चौकीदार/अनुसेवक के 03 पद स्वीकृत हैं।
विभाग के प्रत्येक मण्डलीय कार्यालय में उप-विद्युत निरीक्षक का 01 पद स्वीकृत है। इनके अधीन सहायक विद्युत निरीक्षक का 01 पद, विद्युत अवर अभियंता के 04 पद, सहायक लेखाकार का 01 पद, कनिष्ठ सहायक के 02 पद, तकनीकी सहायक के 04 पदतथा चौकीदार/अनुसेवक के 02 पद स्वीकृत हैं।
इसी प्रकार, प्रत्येक जोनल कार्यालय में सहायक विद्युत निरीक्षक का 01 पद स्वीकृत है। उनके अधीन अधीनस्थ अभियंत्रण संवर्ग के 02 पद, लिपिक संवर्ग का 01 पद, आशुलिपिक संवर्ग का 01 पद, तकनीकी सहायक का 01 पद तथा चौकीदार/अनुसेवक का 01 पद स्वीकृत है।